वाहन जांच में बड़ी सफलता: हराही पोखर के पास 952 बोतल कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार
वाहन जांच में बड़ी सफलता: हराही पोखर के पास 952 बोतल कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार
वाहन जांच में बड़ी सफलता: हराही पोखर के पास 952 बोतल कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
नगर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप बरामद की है। पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के हराही पोखर के समीप एक ईको स्पोर्ट्स कार की तलाशी के दौरान 952 बोतल कफ सिरप (प्रत्येक 100 एमएल) जब्त किया। बरामद कफ सिरप की कुल मात्रा 95.2 लीटर है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी सुनिल कुमार दास, पिता शंकर दास, निवासी दिलावरपुर कोरिया टोला, थाना बहादुरपुर, जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है।
नगर थाना पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में कफ सिरप बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि कफ सिरप की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पटना में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 50 से अधिक होटल और स्पा सेंटर पर छापेमारी, कई इलाकों में एक साथ कार्रवाई, नाबालिगों का रेस्क्यू; होटल संचालक, ग्राहक और कर्मचारी समेत दर्जनों हिरासत में
उपेक्षा का दंश, देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले बिरौल के स्वतंत्रता सेनानी आज विस्मृति के अंधेरे में