पटना में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 50 से अधिक होटल और स्पा सेंटर पर छापेमारी, कई इलाकों में एक साथ कार्रवाई, नाबालिगों का रेस्क्यू; होटल संचालक, ग्राहक और कर्मचारी समेत दर्जनों हिरासत में
पटना में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 50 से अधिक होटल और स्पा सेंटर पर छापेमारी, कई इलाकों में एक साथ कार्रवाई, नाबालिगों का रेस्क्यू; होटल संचालक, ग्राहक और कर्मचारी समेत दर्जनों हिरासत में
पटना में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 50 से अधिक होटल और स्पा सेंटर पर छापेमारी,
कई इलाकों में एक साथ कार्रवाई, नाबालिगों का रेस्क्यू; होटल संचालक, ग्राहक और कर्मचारी समेत दर्जनों हिरासत में
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
राजधानी पटना में जुलाई 2026 के मध्य पुलिस ने देह व्यापार के संगठित नेटवर्क के खिलाफ बड़ा विशेष अभियान चलाते हुए शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 50 से अधिक होटल और स्पा पार्लरों पर एक साथ छापेमारी की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में कई होटल संचालकों, कर्मचारियों, ग्राहकों तथा युवकों-युवतियों को हिरासत में लिया गया। वहीं, कई नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाल संरक्षण इकाइयों के हवाले किया गया।
दानापुर अनुमंडल के खगौल स्थित त्रिभुवन मोड़ के ‘द ड्रैगन होटल’ में डीएसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान तीन नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया। इस मामले में होटल संचालकों, कर्मचारियों और ग्राहकों समेत कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
उधर, मालसलामी थाना क्षेत्र के गुरु का बाग मार्ग स्थित ‘रुकमणी इन होटल’ में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मैनेजर समेत 12 युवकों को गिरफ्तार किया, जबकि पांच युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। यहां से नकदी, मोबाइल फोन और अवैध शराब भी बरामद की गई।
गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड स्थित एक होटल में स्पेशल टीम की छापेमारी के दौरान 10 महिलाओं को हिरासत में लिया गया, जबकि एक पुरुष को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं दानापुर, रूपसपुर, सगुना मोड़, आरपीएस मोड़ और एसकेपुरी इलाके के करीब एक दर्जन होटलों में चलाए गए अभियान में 10 युवतियों को मुक्त कराया गया और आधा दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
मनेर के महादेव स्थान स्थित एक होटल तथा रामकृष्ण नगर के ‘रोजी होटल’ में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को पकड़ा। इनमें कुछ नाबालिग भी शामिल बताए जा रहे हैं।
मोबाइल, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
छापेमारी के दौरान पुलिस ने विभिन्न होटलों से दर्जनों मोबाइल फोन, हजारों रुपये नकद, आपत्तिजनक सामग्री, शक्तिवर्धक दवाइयां तथा शराब की बोतलें बरामद की हैं। जब्त मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
मानव तस्करी के एंगल से भी जांच
पटना पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई केवल देह व्यापार तक सीमित नहीं है। पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है ताकि मानव तस्करी, दलालों और इस अवैध कारोबार से जुड़े मुख्य सरगनाओं की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।
बिहार में नई बाइक और ऑटो खरीदना होगा महंगा, कैबिनेट ने बढ़ाया रोड टैक्स, दोपहिया वाहनों के लाइफटाइम रोड टैक्स में 1% की बढ़ोतरी, ऑटो पर ₹1,000 अतिरिक्त शुल्क; वाहन डीलरों का ट्रेड टैक्स चार गुना किया गया