एलएनएमयु के प्रतिकुलपति ने जे के कॉलेज का किया निरीक्षण,प्रभारी प्रधानाचार्य को दिये कई निर्देश। महाविद्यालय की समस्या से हुए रुवरु,जल्द दूर करने का दिया आश्वासन।

नीलेश / बिरौल।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉली सिन्हा ने बुधवार को जे के कॉलेज बिरौल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिकुलपति ने कॉलेज में पदस्थापित शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति पंजी, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजी आदि संचिकाओं का गंभीरता से अवलोकन किया। इस क्रम में महाविद्यालय से संबंधित कई महत्वपूर्ण समस्याओं से उपस्थित प्रभारी प्राचार्य रामशेखव पंडित ने प्रतिकुलपति को अवगत कराया।प्रभारी प्राचार्य ने यहां सिर्जित 35 में 20 शिक्षक एवं 19 में 11 शिक्षकेत्तर कर्मी पदस्थापित रहने की जानकारी देते हुए रिक्त पदों पर बहाली करने का आग्रह किया। समस्या को सुनने के बाद प्रतिकुलपति ने वरीय पदाधिकारी को इससे अवगत कराने की बात कही।इधर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति,वर्ग संचालन को देख प्रतिकुलपति डॉली सिन्हा संतुष्ट दिखे।उन्होंने महाविद्यालय के अन्दर और परिसर का भ्रमण कर वर्तमान स्थिति का जायजा ली। मौके पर प्रभारी प्राचार्य के अलावा शिक्षक कौशलेन्द्र कुमार, मुख्य लेखपाल क्रांति चौधरी, एलडीसी आर के दीपक समेत अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।
04 अक्टूबर को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में किया जाएगा जॉब कैम्प का आयोजन।
बिरौल इलेक्ट्रिकल दुकान पर फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों ने बाल न्यायालय में किया आत्मसमर्पण, दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कर रही थी छापामारी।