18 जुलाई को दरभंगा, बेनीपुर व बिरौल में लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा ऑन-द-स्पॉट निपटारा
18 जुलाई को दरभंगा, बेनीपुर व बिरौल में लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा ऑन-द-स्पॉट निपटारा
18 जुलाई को दरभंगा, बेनीपुर व बिरौल में लगेगी विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा ऑन-द-स्पॉट निपटारा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
चेक बाउंस (एनआई एक्ट) से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए 18 जुलाई को दरभंगा सदर, बेनीपुर और बिरौल न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर किया जा रहा है।
विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जुनैद आलम ने संबंधित अधिवक्ताओं एवं अन्य हितधारकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि चेक बाउंस के मामलों का निपटारा आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा, जिससे पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिल सके।
उन्होंने बताया कि संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं तथा प्री-काउंसलिंग के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेष लोक अदालत पक्षकारों के लिए अपने मामले का एक ही दिन में ऑन-द-स्पॉट निपटारा कराने का सुनहरा अवसर है।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सभी अधिवक्ताओं एवं अन्य हितधारकों से विशेष लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) धनंजय पांडेय सहित प्रणव कुमार, अमर प्रकाश, हेना परवीन, राखी कुमारी और राजन कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।