दरभंगा में 20 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम
दरभंगा में 20 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम
दरभंगा में 20 दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर गुरुवार को सदर प्रखंड के 20 पात्र दिव्यांगजनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। पुअर होम, दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम में सहायक निदेशक (दिव्यांगजन सशक्तिकरण) आशीष अमन ने लाभार्थियों को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई।
इस दौरान लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल के सुरक्षित संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि वे बिना किसी कठिनाई के इसका उपयोग कर सकें। साथ ही यूडीआईडी (Unique Disability ID) कार्ड की अनिवार्यता, उसके महत्व और उससे मिलने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी विस्तार से दी गई।
सहायक निदेशक आशीष अमन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना है। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था उनके कार्यालय की टीम द्वारा की गई और वितरण कार्य शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।