चलती ट्रेन में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा! प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, सुपारी देकर कराई गई थी वारदात,एसटीएफ के सौजन्य से खुला राज ।
चलती ट्रेन में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा! प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, सुपारी देकर कराई गई थी वारदात,एसटीएफ के सौजन्य से खुला राज ।
चलती ट्रेन में मर्डर का सनसनीखेज खुलासा! प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, सुपारी देकर कराई गई थी वारदात,एसटीएफ के सौजन्य से खुला राज ।
दस्तक 7मीडिया /संजय कुमार राय
प्रेम प्रसंग में अंधी एक महिला एमवीआई अधिकारी ने अपने हंसते खेलते घर को खुद से उजाड़ ली ,शादी के सालों साल बीत जाने के बाद प्रेम में अंधी महिला अधिकारी ने जहां पति की हत्या करा दी ,वहीं अब जेल की सलाखों के पीछे दिन बितायेंगी ,क्यूंकि पूरे मामले का खुलासा एसटीएफ ने कर दिया हे।
बता दें कि चलती ट्रेन में बिजली विभाग के एक तकनीशियन की गोली मारकर हत्या के मामले में एसटीएफ ने बड़ा खुलासा किया है। करीब एक महीने तक चले तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद सामने आया कि यह हत्या किसी लूटपाट या आपसी विवाद का परिणाम नहीं, बल्कि कथित प्रेम प्रसंग से उपजे विवाद की साजिश थी।
पुलिस जांच के अनुसार, मृतक अपनी पत्नी के कथित संबंधों का विरोध करता था। इसी रंजिश में उसकी हत्या की साजिश रची गई। पुलिस का दावा है कि मुख्य साजिशकर्ता ने पेशेवर शूटर को लाखों रुपये की सुपारी देकर चलती ट्रेन में हत्या की वारदात को अंजाम दिलाया।
मामले की जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज, टावर डंप, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), IPDR, NATGRID और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध की पहचान हुई, जिसे गिरफ्तार कर एसटीएफ ने पूछताछ की , उसके खुलासे के आधार पर सुपारी लेकर हत्या करने वाले आरोपी को भी दबोच लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार करते हुए अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने जांच के क्रम में मृतक की पत्नी से भी पूछताछ की गई हे जो किसी ज़िले में एमवीआई हे ।पूछताछ के बाद उसे भी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का कहना है कि हत्या की पूरी साजिश प्रेम प्रसंग और उससे उत्पन्न विवाद के कारण रची गई थी। इस मामले में अभी भी कुछ आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।इस मामले को लेकर मानसी रेल थाना में कांड (22/26)दर्ज हे।