बिरौल थाना कांड संख्या 435/24 एवं 344/25 के फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
बिरौल थाना कांड संख्या 435/24 एवं 344/25 के फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
बिरौल थाना कांड संख्या 435/24 एवं 344/25 के फरार अभियुक्तों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो फरार अभियुक्तों के घर पर इश्तिहार तामिला कराया है। अनुसंधानकर्ता एस आई मुन्नी कुमारी ने बुधवार को बिरौल थाना कांड संख्या 435/24 के वांछित अभियुक्त मो.नौशाद बखौ, पिता- सईद बखौ, ग्राम- नवटोल, एवं बिरौल थाना कांड संख्या 344/25 में फरार अभियुक्त अरवाज खान पिता स्व आता खान ग्राम अहीलवाड़ा थाना बिरौल जिला दरभंगा के घर पर विधिवत इश्तिहार तामिला कराया गया। एस आई मुन्नी कुमारी ने इन दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेशानुसार यह कानूनी प्रक्रिया अपनाई है। मिली जानकारी के अनुसार,अभियुक्त मो.नौशाद बखौ और अरवाज खान बिरौल थाना में दर्ज उक्त कांड में लंबे समय से फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा लगातार खोजबीन के बावजूद उसकी गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय से इश्तिहार निर्गत कराया। बुधवार को बिरौल पुलिस दलबल के साथ नवटोल और अहिलवाड़ा स्थित अभियुक्तों के पैतृक आवास पर पहुंची। पुलिस ने विधिवत रूप से अभियुक्तों के घर के मुख्य द्वार पर इश्तिहार चिपकाया। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि फरार अभियुक्त निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।