बेनीबाद थाना परिसर में घुसा बाढ़ का पानी, जब्त वाहन पानी में डूबा
बेनीबाद थाना परिसर में घुसा बाढ़ का पानी, जब्त वाहन पानी में डूबा
बेनीबाद थाना परिसर में घुसा बाढ़ का पानी, जब्त वाहन पानी में डूबा
दीपक कुमार/ गायघाट
गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद थाना परिसर में बागमती नदी का पानी घुस गया है। लगातार बढ़ रहे बागमती के जलस्तर बाद अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
नेपाल के तराई क्षेत्रों और मुजफ्फरपुर में लगातार हो रही बारिश का असर अब उत्तर बिहार में साफ दिखने लगा है. बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड के कई पंचायत में निचले इलाके में पानी प्रवेश कर गया है। इधर कटरा प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाले पीपा पुल का दोनों ओर का अप्रोच पथ पानी में डूब गया है. इसके कारण इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है और हजारों लोगों का संपर्क प्रभावित हुआ है.