राष्ट्र की सेवा से अवकाश ग्रहण के बाद मजलूमों को न्याय दिलाने का संकल्प।
विधि संवाददाता /दरभंगा
एयरफोर्स की सेवा से अवकाश पश्चात स्थानीय सिनुआर गोपाल निवासी इन्दुशेखर कुमर ने बुधवार को विधिवत दरभंगा बार एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण किया और विधि ब्यवसाय के माध्यम से वंचित समुदाय को सुलभ न्याय दिलाने का संकल्प के साथ वकालत शुरु किया।इससे पूर्व इनके पिता राघव कुमर ने भी बिहार सरकार के मार्केटिंग ऑफिसर की सेवा से अवकाश ग्रहण के बाद अधिवक्ता के रुप में वकालत के क्षेत्र में अपनी ख्याति की छाप छोड़ी थी।वहीं अपने पिता के आदर्शों को आत्मसात कर पुत्र श्री कुमर ने भी वकालत शुरु किया है।इस मौके पर इनके बुजूर्ग सदानन्द कुंवर समेत कतिपय ग्रामीण मौजूद थे। जिला बार एसोसिएशन दरभंगा के महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र और दरभंगा जिला का लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा, स्पेशल ए पी पी हेमन्त कुमार ने नव आगत वकील श्री कुमर का हौसला अफजाई किया और शुभकामनाएं दी।