अपराध नियंत्रण को लेकर लहेरियासराय पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा :

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के तीनबटिया चौक पर लहेरियासराय थाना की पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाली मोटरसाइकिलों और अन्य वाहनों को रोककर उनकी बारीकी से जांच की। वाहन चालकों के कागजात,ड्राइविंग लाइसेंस,हेलमेट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई,ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने की अपील की। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने,अपराध पर नियंत्रण करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।