गायघाट में नए राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, डीएम रहे मौजूद..

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट को डिग्री कॉलेज की सौगात मिली है। प्रखंड के जारंग हाई स्कूल में उद्घाटन.. किया गया है।गायघाट की सम्मानित जनता से किया गया वादा आज धरातल पर उतर रहा है। विधायक कोमल सिंह ने बताया कि मुझे यह बताते हुए अत्यंत हर्ष और गर्व हो रहा है कि हमारे निरंतर प्रयासों और यशस्वी सरकार के सहयोग से गायघाट प्रखंड में आज शिक्षा के नए युग का सूत्रपात हुआ है।आप सभी के आशीर्वाद से गायघाट की डिग्री कॉलेज की माँग को आज पूरा करने में मुझे सफलता मिली है।राजकीय डिग्री महाविद्यालय गायघाट का आज भव्य शुभारंभ बिहार के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय सम्राट चौधरी के द्वारा रिमोट दवाकर किया गया।यह कॉलेज युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने और उन्हें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही छात्राओं के आवागमन हेतु पिंक बस की सुविधा भी प्रदान की गई है। यह कॉलेज अपने क्षेत्र के युवाओं के सुनहरे भविष्य और शैक्षणिक क्रांति का आधार बनेगा।
इस कार्यक्रम में विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, डीएम कुमार गौरव आदि थे।