बेनीबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 साल से फरार चल रहे नामजद आराेपी को समस्तीपुर ज़िले से किया गिरफ्तार

दीपक कुमार/ गायघाट
मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड स्थित बेनीबाद थाने की पुलिस ने पिछले 15 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बेनीबाद थाना प्रभारी राजकुमार गौतम ने बताया कि बेनीबाद थाना कांड संख्या 293/11दिनांक 14.11.2011 धारा 304 बीo /201/34 भाo दo बि o के नामजद अभियुक्त शंभू सहनी पिता – भागलू सहनी सा o – सोरमार थाना – चकमेहसी जिला – समस्तीपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई किया जा रहा है।यह गिरफ्तारी इलाके में चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत लंबे समय से कानून की गिरफ्त से दूर चल रहे अपराधियों को पकड़ा जा रहा है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।