ट्रैक्टर समेत पानी भरे गड्ढे में डूबने से युवक की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
दस्तक 7मीडिया /बेनीपुर
दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड के भसौर खरही टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर सहित पानी से भरे पुराने ईंट-भट्ठे के गड्ढे में डूब जाने से 36 वर्षीय युवक की जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

