गौड़ाबौरम में नई सौगात, कल होगा राजकीय डिग्री कॉलेज का उद्घाटन

दस्तक 7 मिडिया,बिरौल, दरभंगा।


गौड़ाबौरम प्रखंड के वासियों खासकर छात्र- छात्राओं
के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्रखंड में नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज, पंचायत आसी का उद्घाटन कल, 15 जुलाई 2026 को किया जाएगा। बीडीओ मिहिर मयंक ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यभर के 211 नवनिस्थापित राजकीय महाविद्यालयों का ऑनलाइन (वर्चुअल मोड) शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा भागलपुर से राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा। स्थानीय स्तर पर, पंचायत आसी स्थित नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके लिए परिसर को सजाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में माननीय मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बिहार सरकार अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसको लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, गौड़ाबौरम ने प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों, मुखिया जी, सरपंच, जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों को इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया है। वहीं एनडीए कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला है।