मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ का शुभारंभ, दरभंगा की शिकायत का हुआ त्वरित समाधान
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ का शुभारंभ, दरभंगा की शिकायत का हुआ त्वरित समाधान
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ‘राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम’ का शुभारंभ, दरभंगा की शिकायत का हुआ त्वरित समाधान
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में “राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम” का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के दौरान राज्यभर से कुल 129 आवेदन दर्ज किए गए। संबंधित आवेदकों की उपस्थिति में मामलों की सुनवाई की गई और कई शिकायतों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शिकायतों के समाधान से लाभान्वित नागरिकों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में दरभंगा जिले के जाले प्रखंड की निवासी रोकैया खातून द्वारा राशन कार्ड पोर्टल में तकनीकी समस्या को लेकर आवेदन दिया गया था। राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम के दौरान उनकी समस्या का भी सफलतापूर्वक समाधान कर दिया गया।
दरभंगा से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलाधिकारी कौशल कुमार, सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, उप विकास आयुक्त स्वप्निल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार तथा प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आशीष अमन शामिल हुए। अधिकारियों ने कार्यक्रम की कार्यवाही में भाग लेते हुए संबंधित मामलों की समीक्षा की।
राज्य सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास को और मजबूत करना है।
दरभंगा प्रमंडल के सभी नगर निकायों की योजनाओं की समीक्षा, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश, कचरा प्रबंधन, जलजमाव रोकथाम, एंटी लार्वा छिड़काव और पेयजल व्यवस्था पर विशेष जोर, डीएमसीएच में जलभराव नहीं होने देने के निर्देश
बिरौल के सुता पट्टी बाजार में ‘मौत का साया, खूनी इतिहास समेटे जर्जर भवन और विशाल बरगद बन रहे राहगीरों के लिए खतरा