पूर्णिया जिला के पुलिस अधीक्षक ने  21 पुलिस अधिकारियों का तबादला, कई थानों के थानाध्यक्ष बदले गए

दस्तक 7मीडिया /

जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने तथा प्रशासनिक दृष्टिकोण से बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने 21 पुलिस अधिकारियों का तबादला एवं नई पदस्थापना की है। जारी आदेश के अनुसार कई थानों के थानाध्यक्ष बदले गए हैं, जबकि पुलिस निरीक्षक और अवर निरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

स्थानांतरण सूची के अनुसार पुलिस निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता को सहायक खजांची थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। राजेश कुमार रंजन को बनमनखी अंचल पुलिस निरीक्षक, राज कुमार चौधरी को सदर (बी) अंचल पुलिस निरीक्षक तथा कुंदन कुमार चौधरी को रूपौली अंचल में पर्यवेक्षी पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

इसी प्रकार पुअनि विवेक कुमार को मुफस्सिल थाना, पुरुषोत्तम को भवानीपुर थाना, सुमित कुमार को अकबरपुर थाना, हरि प्रसाद यादव को रौटा थाना, अनिल दास को चंपानगर थाना तथा राजनन्दनी सिन्हा को महिला थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

वहीं जय प्रकाश सिंह को केनगर थाना का थानाध्यक्ष, आरती कुमारी को केनगर अंचल में पर्यवेक्षी पदाधिकारी, शिव कुमार पासवान, उदय कुमार, राजेश कुमार, अवधेश कुमार एवं अनुपम राज को पुलिस केंद्र पूर्णिया भेजा गया है।

इसके अलावा रोशन कुमार सिंह को बायसी थाना, सुदीन राम को मधुबनी थाना तथा आदित्य किरण को मीरगंज थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विकाश कुमार को प्रभारी, चकमका ओपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।