बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IAS व 45 BAS अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों के DTO भी बदले
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IAS व 45 BAS अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों के DTO भी बदले
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IAS व 45 BAS अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों के DTO भी बदले
दस्तक 7मीडिया /पटना
बिहार सरकार ने राज्य के प्रशासनिक तंत्र में बड़ा फेरबदल करते हुए 7 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 45 बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी। तबादले के तहत कई विभागों में नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि 12 जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारियों (DTO) को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग में विशेष कार्य पदाधिकारी रहे संजय कुमार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर सचिव अभिलेख कुमार को कृषि विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार रजक का तबादला युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में अपर सचिव के पद पर किया गया है। वहीं नगर विकास एवं आवास विभाग में तैनात IAS अधिकारी मनोज कुमार का पूर्व में जारी स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया गया है और उन्हें उनके वर्तमान पद पर ही बनाए रखा गया है।
बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तुषार कुमार को पूर्णिया का अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), राकेश कुमार को समस्तीपुर का SDO तथा रविशंकर उरांव को मुंगेर सदर में भूमि सुधार उप समाहर्ता (DCLR) बनाया गया है। इसके अलावा कई जिलों में एसडीओ, डीसीएलआर और अन्य प्रशासनिक पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
सरकार ने परिवहन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 12 जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारियों का भी तबादला किया है। प्रवीण कुमार को समस्तीपुर, निशांत कुमार को सीतामढ़ी, प्रशांत रमानिया को बक्सर, आलोक चन्द्र चौधरी को वैशाली, प्रियंका सिन्हा को मुजफ्फरपुर, कोमल किरण को किशनगंज, अमित राज को पश्चिम चंपारण, डेजी रानी को कटिहार, वीरेन्द्र कुमार को जहानाबाद, रंजीत कुमार को नवादा, निकिता को अरवल तथा ललित राही को औरंगाबाद का नया जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है।