भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की मासिक बैठक संपन्न,संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा 

भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की मासिक बैठक शिव गार्डन रिजॉर्ट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने की। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य लोगों के मानवाधिकारों की रक्षा करना और जरूरतमंद लोगों की हर संभव सहायता करना है। उन्होंने सभी सदस्यों से सक्रिय रूप से संगठन के कार्यों में भाग लेने और समाज के बीच जागरूकता फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन तभी मजबूत होगा,जब सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। बैठक में संगठन के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने,नए सदस्यों को जोड़ने और जनहित से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाने पर भी चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने संगठन के कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव भी दिए। इस अवसर पर रोशन कुमार,पवन कुमार,शत्रुधन पासवान,शिव शंकर यादव,रामनारायण चौधरी,संतोष कुमार कांति,बीरेन्द्र यादव और अर्जुन कांति सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की मजबूती और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।