अलीनगर में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, देसी पिस्टल और बाइक बरामद
अलीनगर में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, देसी पिस्टल और बाइक बरामद
अलीनगर में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, देसी पिस्टल और बाइक बरामद
दस्तक 7 मीडिया /उत्तम सेन गुप्ता
अलीनगर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल और एक यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई की शाम अलीनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि रुपसपुर गांव स्थित बिजली पावर हाउस के पास दो अपराधी किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम जब बताए गए स्थान पर पहुंची तो पुलिस वाहन को देखकर दोनों युवक मोटरसाइकिल से भागने लगे। पुलिस बल की मदद से दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार मोहम्मद सोनू ने स्वीकार किया कि उसने अपने घर में एक देसी पिस्टल छिपाकर रखी है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर के दरवाजे के पास लकड़ी के बने दराज के ऊपर से एक देसी पिस्टल बरामद कर ली। सोनू ने पुलिस को बताया कि यह पिस्टल सफी आलम सिद्दीकी ने छिपाकर रखने के लिए उसे दी थी।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रुपसपुर निवासी मोहम्मद सोनू (26 वर्ष), पिता स्व. मोहम्मद मोहीद तथा सफी आलम सिद्दीकी, पिता स्व. ग्यासुद्दीन के रूप में हुई है। दोनों अलीनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल तथा काले रंग की यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या MH0EV-9894) भी जब्त की है।
इस मामले में अलीनगर थाना कांड संख्या 95/2026 दिनांक 12 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)/26/35 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में अलीनगर थानाध्यक्ष पु.अ.नि. रंजीत कुमार शर्मा, पु.अ.नि. विकास मंडल, स.अ.नि. हरेराम, सिपाही गोपाल कुमार (1769) तथा गृहरक्षक पंकज मुखिया (302083) शामिल थे।
औद्योगिक क्षेत्र के लिए 385 एकड़ भूमि अधिग्रहण का किसानों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी, हनुमाननगर के सिनुआरा में नौ गांवों के किसानों की बैठक, कहा- जमीन गई तो छिन जाएगा रोजगार