जूनियर कबड्डी चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी चयन शिविर में 100 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 14 चयनित
जूनियर कबड्डी चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, कबड्डी चयन शिविर में 100 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 14 चयनित
जूनियर कबड्डी चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम,
कबड्डी चयन शिविर में 100 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, 14 चयनित
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा
बिहार राज्य कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा दरभंगा जिला कबड्डी एसोसिएशन के आयोजन में रविवार को जूनियर बालक वर्ग कबड्डी टीम के चयन ट्रायल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह चयन ट्रायल लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में सुबह 8:30 बजे से शुरू हुआ।खिलाड़ियों में चयन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कबड्डी संघ के सचिव मोहम्मद अखलाकूर रहमान ने किया। इस अवसर पर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह,जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह,जिला खेल पदाधिकारी परिमल कुमार तथा देवनंदन झा सहित कई खेल प्रेमी और पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की। चयन शिविर में जिले के विभिन्न प्रखंडों और खेल संस्थानों से आए लगभग 100 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया। सभी खिलाड़ियों ने अपनी फिटनेस,फुर्ती और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन करने के बाद आगामी 52वीं राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 14 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया। चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया गया। चयनकर्ताओं की टीम में वरीय खिलाड़ी सितारे हसन,शोएब खान,पवन कुमार,सुदर्शन कुमार,सत्यम कुमार,दिनकर कुमार,जेम्स कुमार तथा गौतम कुमार शामिल थे। इन सभी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर अंतिम टीम का चयन किया। दरभंगा जिला कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव अमित कुमार चौधरी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आगे विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा,ताकि वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का बेहतर प्रतिनिधित्व कर सकें। उन्होंने कहा कि जिले में कबड्डी के प्रति युवाओं का बढ़ता उत्साह भविष्य के लिए शुभ संकेत है और इससे आने वाले समय में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जिला कबड्डी संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों,प्रशिक्षकों,चयनकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा चयनित खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
जदयू संगठन में बड़ा बदलाव,ललिता झा बनीं बिहार प्रदेश महासचिव, महिला शक्ति को मिली नई धार
औद्योगिक क्षेत्र के लिए 385 एकड़ भूमि अधिग्रहण का किसानों ने किया विरोध, आंदोलन की चेतावनी, हनुमाननगर के सिनुआरा में नौ गांवों के किसानों की बैठक, कहा- जमीन गई तो छिन जाएगा रोजगार