गायघाट अंचल कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित:सीओ ने सुनीं समस्याएं, त्वरित और पारदर्शी समाधान पर जोर

दीपक कुमार| गायघाट

जिले के गायघाट प्रखंड के अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। नए अंचलाधिकारी पुष्प राज ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निष्पादन की दिशा में कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार गायघाट अंचल कार्यालय में नए अंचलाधिकारी के नेतृत्व में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान बेनीबाद थाना अध्यक्ष राजकुमार गौतम और गायघाट थाना के एएसआई ज्ञानचंद जन सुनवाई कार्यक्रम में मौजूद रहे।