अलर्ट बिरौल, झपटामार गिरोह पर पुलिस का ‘ऑपरेशन शिकंजा’, आप भी रहें सावधान,
संदिग्ध गतिविधियां या संदिग्ध व्यक्ति नजर आएं, तो तुरंत नजदीकी थाना और हमें सूचित करें- प्रभाकर तिवारी।
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
दरभंगा जिले के बिरौल में हाल के दिनों में सक्रिय हुए झपटामार गिरोह की कमर तोड़ने के लिए स्थानीय पुलिस ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के निर्देशन में पर अनुमंडल के सभी थानाध्यक्ष इस गिरोह के विरुद्ध तैयारी शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में एसडीपीओ श्री तिवारी के नेतृत्व में बिरौल में एक विशेष गोपनीय रणनीति तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य इन अपराधियों को वारदात को अंजाम देने से पहले ही सलाखों के पीछे पहुंचाना है। इसका ही परिणाम है कि 06 जुलाई 2026 को 01 लाख 83 हजार


