बिरौल : कोठी चौक पर पुलिस का ‘एक्शन मोड’, एसडीपीओ के नेतृत्व में सघन वाहन जांच से मचा हड़कंप,
बिरौल : कोठी चौक पर पुलिस का ‘एक्शन मोड’, एसडीपीओ के नेतृत्व में सघन वाहन जांच से मचा हड़कंप,
बिरौल : कोठी चौक पर पुलिस का ‘एक्शन मोड’, एसडीपीओ के नेतृत्व में सघन वाहन जांच से मचा हड़कंप,
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
यातायात नियमों के उल्लंघन और अपराध नियंत्रण को लेकर बिरौल पुलिस पूरी तरह सख्त नजर आ रही है। शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में बिरौल थाना क्षेत्र के अति व्यस्त कोठी चौक पर विशेष सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया।एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने चौक से गुजरने वाले दर्जनों छोटे-बड़े वाहनों को रोककर बारीकी से जांच की। इस दौरान पुलिस ने वाहनों का निबंधन, बीमा और प्रदूषण प्रमाण-पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य वैध कागजात, बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। साथ ही बाइक पर सवार लोगों के कमर, डिक्की आदि का भी जांच किया गया। बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वालों से 22 हजार बतौर जुर्माना वसुल किया गया।
इस अभियान में एस आई शशिभूषण रजक,एएसआई राधा कृष्ण प्रसाद, एएसआई जितेन्द्र शर्मा सहित पुलिस बल के कई जवान शामिल रहे। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।