मारपीट मामले में पंचायत के समिति सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
मारपीट मामले में पंचायत के समिति सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
मारपीट मामले में पंचायत के समिति सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के बूढ़ेव इनायतपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य तुलमोहन राम को मारपीट के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी शुक्रवार देर रात उसके पैतृक गांव कुमरौल से की गई।
जानकारी के अनुसार, कुमरौल गांव में हुई मारपीट की घटना को लेकर पीड़ित पक्ष राम चंद्र मुखिया के द्वारा घनश्यामपुर थाना में 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी तुलमोहन राम पुलिस कार्रवाई के डर से घर छोड़कर फरार चल रहा था।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।