प्रख्यात अधिवक्ता पं. ताराकांत झा की 99वीं जयंती पर अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजली
प्रख्यात अधिवक्ता पं. ताराकांत झा की 99वीं जयंती पर अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजली
प्रख्यात अधिवक्ता पं. ताराकांत झा की 99वीं जयंती पर अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजली
दरभंगा/विधि संवाददाता
भीख नहि अधिकार चाही, हमरा मिथिला राज्य चाही मांग पुर्ति के लिए जीवन भर संघर्षशील रहे प्रख्यात अधिवक्ता पंडित ताराकांत झा की 99वीं जयंती पर अधिवक्ताओं ने वकालतखाना भवन में उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में शनिवार को अधिवक्ता रमणजी चौधरी की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि तारा बाबू 1956से2014तक विधि व्यवसाय से जुड़े रहे। वहीं वे बिहार विधान परिषद के सभापति, प्रखर अधिवक्ता, बिहार के पूर्व महाधिवक्ता ,बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्वाचित सदस्य, बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन, बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता पद को सुशोभित किया।।वे एक कुशल राजनेता के रुप में राजनीतिक सुचिता के लिए हमेशा याद किये जायेंगे।मौके पर नोटरी पब्लिक किरण कुमारी,अधिवक्ता दीनबंधु झा,प्रदीप यादव, संजीव कुमार, रंजीत कुमार संडवार, अमरनाथ मंडल,जाहीद हुसैन,मनोज कुमार, बूलन कुमार झा,रामवृक्ष सहनी,अमरनाथ झा, श्याम बिहारी राय सरसअनिल कुमार मिश्रा, गोमती कुमारी,संतोष कुमार सिन्हा, अभय यादव,चन्दन साह,कुलदीप दिवान, अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा,मुरारी यादव समेत अन्य वकील शामिल थे।
दरभंगा की 1000 छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति, 22 जुलाई तक करें आवेदन, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ‘प्रज्ञा योजना’ के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित छात्राओं को मिलेगा लाभ, डीएलएसए ने जारी की पात्रता और आवेदन की जानकारी
मारपीट मामले में पंचायत के समिति सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार,