बहेड़ी में अपराधियों का खुला तांडव! गोलीकांड के बाद अब लाखों की चोरी, पुलिस की सुस्ती से ग्रामीणों में उबाल, दो दिन पहले युवक को मारी गई थी गोली, अब बंद घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर-नकदी पर हाथ साफ; घटना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस, थानाध्यक्ष के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश
बहेड़ी में अपराधियों का खुला तांडव! गोलीकांड के बाद अब लाखों की चोरी, पुलिस की सुस्ती से ग्रामीणों में उबाल, दो दिन पहले युवक को मारी गई थी गोली, अब बंद घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर-नकदी पर हाथ साफ; घटना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस, थानाध्यक्ष के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश
बहेड़ी में अपराधियों का खुला तांडव! गोलीकांड के बाद अब लाखों की चोरी, पुलिस की सुस्ती से ग्रामीणों में उबाल,
दो दिन पहले युवक को मारी गई थी गोली, अब बंद घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर-नकदी पर हाथ साफ; घटना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस, थानाध्यक्ष के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश
दस्तक 7मीडिया / बहेड़ी
बहेड़ी थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। महज दो दिनों के भीतर निमेंठी गांव में पहले एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया और अब चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही वारदातों से गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस की कार्यशैली पर ग्रामीण गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।कहते हे ना दिवा गश्ती होती हे और ना ही रात्रि गश्ती ?
ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात निमेंठी गांव निवासी छोटे पासवान (पिता स्वर्गीय योगेंद्र पासवान) के बंद घर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने गोदरेज और लोहे का बक्सा तोड़कर करीब दो भरी सोना, 20 भरी चांदी, 20 हजार रुपये नकद तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। बताया गया कि छोटे पासवान अपने परिवार के साथ रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं, जबकि उनके छोटे भाई नंदकिशोर पासवान गांव में रहकर काम करते हैं। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर परिवार और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची थी, जिससे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। लोगों का आरोप है कि दो दिन पहले हुए गोलीकांड में भी पुलिस काफी देर से घटनास्थल पहुंची थी। ग्रामीणों का कहना है कि थाना पुलिस की लापरवाही के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और गांव के लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं।
इधर, बहेड़ी प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख विजय कुमार सिंह ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने, चोरी गए सामान की बरामदगी तथा अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते अपराध पर लगाम नहीं लगाई गई तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति और बिगड़ सकती है।
लगातार गोलीबारी और चोरी जैसी घटनाओं ने बहेड़ी थाना क्षेत्र की पुलिसिंग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण अब अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ थाना पुलिस की कार्यशैली की भी जांच की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पूरे गांव में दहशत और पुलिस के प्रति नाराजगी का माहौल बना हुआ है।इधर बहेड़ी थानाध्यक्ष सुरज गुप्ता ने कहा कि घटना के बाबत सूचना नहीं मिली हे।
बेनीबाद का जर्जर पुल बना जनसमस्या, ग्रामीणों ने विधायक से लगाई निर्माण की गुहार, पुल टूटने से दो हिस्सों में बंटा बाजार, वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से लोगों को रोजाना हो रही परेशानी