बिरौल अंचलाधिकारी के रूप में कुमारी सरिता रानी ने संभाला कार्यभार ,कहा- कि पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जायगा काम ,ताकि जनता को नहीं हो परेशानी।

दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, बिरौल।
दरभंगा जिले के बिरौल प्रखंड के प्रशासनिक इतिहास में शुक्रवार का दिन एक नए अध्याय के रूप में दर्ज हो गया। बिरौल अंचल कार्यालय में पहली बार किसी महिला अधिकारी ने अंचलाधिकारी के पद पर अपना योगदान दिया है। कुमारी सरिता रानी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण करते हुए अपनी नई जिम्मेदारी संभाली।
कुमारी सरिता रानी के कार्यभार संभालने के दौरान अंचल कार्यालय में उत्साह का माहौल रहा। राजस्व अधिकारी संतोष कुमार, प्रधान लिपिक सैयद अख्तर, और अंचल कर्मचारी नवनित कुमार समेत कार्यालय के अन्य कर्मियों ने अपनी नई अंचलाधिकारी का भव्य स्वागत किया। कर्मियों ने बुके भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद, अंचलाधिकारी कुमारी सरिता रानी ने कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और राजस्व कार्यों की वर्तमान स्थिति को समझा।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों का त्वरित निष्पादन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बिरौल वासियों के लिए यह नियुक्ति इसलिए भी विशेष है क्योंकि अब अंचल स्तर के प्रशासनिक कार्यों में एक महिला नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 4 अगस्त को पटना समेत 5 राज्यों के नगर निकायों के अफसर तलब, कहा- सिर्फ बिल्डरों पर कार्रवाई नहीं, लापरवाह अधिकारियों की भी होगी जवाबदेही; सीलिंग और ध्वस्तीकरण की रिपोर्ट मांगी
दरभंगा में 12 जुलाई को मद्यनिषेध अवर निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 19 केंद्रों पर होगी कड़ी निगरानी