मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शिवहर के दो अपराधी भी दबोचे गए, हथियार, लूटी गई बाइक व मोबाइल बरामद,
बंदूक के दम पर अपराधियों ने 10 मिनट में की थी दो लूट, 6 बदमाश गिरफ्तार,
दस्तक 7मीडिया ,मुजफ्फरपुर /दीपक कुमार
जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में महज 10 मिनट के अंतराल पर बंदूक के बल पर दो लूट की वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैलाने वाले गिरोह का मुजफ्फरपुर पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मामले के सफल उद्भेदन में पुलिस ने गैंग के 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें शिवहर जिले के 2 बदमाश भी शामिल हैं।

