कुशेश्वरनाथ मंदिर में श्रावणी मेले की तैयारी तेज: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर न्यास समिति का जोर
कुशेश्वरनाथ मंदिर में श्रावणी मेले की तैयारी तेज: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर न्यास समिति का जोर
कुशेश्वरनाथ मंदिर में श्रावणी मेले की तैयारी तेज: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर न्यास समिति का जोर
दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
आगामी श्रावणी मेला को लेकर बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर न्यास समिति पूरी तरह सक्रिय हो गई है। अनुमंडल पदाधिकारी सह न्यास समिति के अध्यक्ष शशांक राज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मेले के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुरक्षा प्रदान करना था।
बैठक के दौरान न्यास समिति के वरिष्ठ सदस्य मणिकांत झा ने महत्वपूर्ण सुझाव रखते हुए कहा कि महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में ‘चेंजिंग रूम’ की मुक्कमल व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से चयनित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने और कार्यालयीन कार्यों व श्रद्धालुओं की सहायता के लिए दो कुशल कर्मियों की नियुक्ति की मांग की, जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई।
मेले के दौरान बैरिकेडिंग, आकर्षक सजावट और लाइटिंग की व्यवस्था के लिए निविदा (टेंडर) निकाली गई। प्रक्रिया के बाद मुन्ना टेंट हाउस को उक्त कार्य का जिम्मा सौंपा गया है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष शशांक राज ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी सदस्य अपने आवंटित कार्यों के प्रति पूर्णतः सजग रहें। उन्होंने कहा कि प्रबंधन में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं को निर्बाध दर्शन कराने और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।
इस उच्चस्तरीय बैठक में न्यास समिति के सचिव गोपाल नारायण चौधरी, संतोष पोद्दार, शंकर चौपाल, सत्यानंद साह, बिमल चंद्र खां, कोषाध्यक्ष कविता कुमारी सहित कई अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।
सिर्फ ब्रेथ एनालाइजर के आधार पर नहीं होगी बर्खास्तगी, पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 32 साल की सेवा देने वाले सिपाही धर्मराज सिंह की बर्खास्तगी रद्द, कोर्ट ने कहा— ठोस वैज्ञानिक साक्ष्य के बिना नहीं दी जा सकती इतनी कड़ी सजा