दरभंगा में मद्य निषेध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 146.880 लीटर विदेशी शराब बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार, सिमरी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर छापेमारी, तीन पहिया वाहन भी जब्त
दरभंगा में मद्य निषेध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 146.880 लीटर विदेशी शराब बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार, सिमरी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर छापेमारी, तीन पहिया वाहन भी जब्त
दरभंगा में मद्य निषेध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 146.880 लीटर विदेशी शराब बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार,
सिमरी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर छापेमारी, तीन पहिया वाहन भी जब्त
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा में मद्य निषेध पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 146.880 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक तीन पहिया वाहन को जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध प्रदीप कुमार ने बताया कि मद्य निषेध पुलिस ने सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन (एनएच) के समीप एक संदिग्ध तीन पहिया वाहन को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 146.880 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई।
कार्रवाई के दौरान वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के छोटी चांदपुर खुर्द निवासी मोहम्मद सहीम और रोहित कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अवैध शराब से जुड़ी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत मद्य निषेध विभाग या पुलिस को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके।