तीन अनुमंडल के पीड़ित आज एसएसपी से कर सकते हैं सीधे संवाद।
तीन अनुमंडल के पीड़ित आज एसएसपी से कर सकते हैं सीधे संवाद।
बिरौल /नीलेश
दरभंगा के पुलिस अधीक्षक आज विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई करेंगे। यह जानकारी उन्होंने देते हुये कहा हैं कि सदर ,बेनीपुर ,और बिरौल अनुमंडल के जिस किसी भी व्यक्ति को पुलिस से संबंधित कोई शिकायत हो या फिर कोई समस्या हो तो अनुमंडल पुलिस कार्यालय मे या अंचल निरीक्षक कार्यालय मे या फिर थानाध्यक्ष के माध्यम से अपनी शिकायत एसएसपी अवकाश कुमार से जुड़कर कर सकते हैं।
उन्होंने इसके लिये समय भी तय कर दिया हैं। 11.30बजे से जनसुनवाई शुरू हो जाएगी।
कोई भी पीड़ित अगर अपनी बातों को वरीय पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखना चाहते हैं तो अनुमंडल स्तर पर तैनात किसी भी पुलिस पदाधिकारी के समक्ष पहुंचकर सीधे एसएसपी से शिकायत या अपनी बातों को रख सकते हैं।
यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें ,पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड।
बिरौल में परियोजना क्रियान्वयन इकाई जीविका के तत्वावधान में दिनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना कार्यक्रम आयोजित। रोजगार से जुड़ने के लिए 905 युवक व युवती ने कराया रजिस्ट्रेशन।