बिरौल में परियोजना क्रियान्वयन इकाई जीविका के तत्वावधान में दिनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना कार्यक्रम आयोजित। रोजगार से जुड़ने के लिए 905 युवक व युवती ने कराया रजिस्ट्रेशनजीविका दीदी के कहने पर बिहार में शराब बंदी कानून लागु– उमेश कुमार भारती।
दीदीयां चहारदीवारी से निकल कर परिवार व समाज के विकास में बढ़चढ़कर अपनी भूमिका निभा रही है–ऋचा गार्गी।
नीलेश /बिरौल।
प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई,जीविका के तत्वाधान मे दिनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय परिसर में किया गया। जिसमें राज्य स्तरीय बड़े बड़े कंपनियां दर्जनों की संख्या में बेरोजगार युवक व युवतियों को रोजगार देने एवं रोजगार परक प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के लिए भाग लिया।इस दौरान 905 युवकों व युवातियों का रेजिस्ट्रेन किया गया। जिन्हें चयन प्रक्रिया के तहत नौकरी दी जायेगी। मेले का उद्घाटन एसडीओ उमेश कुमार भारती,डीपीएम ऋचा गार्गी, बीडीओ प्रेम सागर मिश्र,प्रखंड बीपीएम प्रभाकर झा,जॉब प्रबंधक राहुल बिल्टू,जीविका वित्त प्रबंधक आशीष कुमार,खरीददारी प्रबंधक रश्मि कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जीविका द्वारा संचालित पृथ्वी एवं प्रेरणा जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ के अध्यक्ष हीरा देवी, -प्रीति देवी के द्वारा पुष्प वृक्ष तथा जीविका दीदीयां-आरती देवी, बबिता कुमारी, काजल कुमारी, अनुपम कुमारी एवम् लाडली कुमारी ने संयुक्त रूप से स्वागत गीत गाकर अतिथियों को स्वागत किया, वहीं बी पी एम आमोद कुमार शर्मा द्वारा मिथिला परंपरा के अनुसार पाग व चादर से सम्मानित किया गया। मेला को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि सरकार की सबसे विश्वासी जीविका दीदीयां है।इन्हीं के कहने पर शराब बंदी कानून बनाया गया। जीविका दीदी अपने बिहार में ऐसी पहचान बनाई है जिसका अनुकरण आज अन्य प्रदेश कर रहा है। उन्होंने इस रोजगार मेले की भुरी भुरी प्रशंशा किया।तथा गाव के जीविका से बंचित् दिदियों को समूह में जोड़ने की अपील की।सभा को संबोधित करते हुए डी पी एम ऋचा गार्गी ने कहा कि जीविका कि दीदीयां अब अपनी चाहर दिवारी से निकालकर घुघट को छोर स्वयं सहायता समूह के माध्यम से परिवार एवं समाज के विकास कार्यो मे बढ़ चढ़ कर भूमिका निभा रही है।उन लोगों ने समूह, ग्राम संगठन, एवम् संकुल संघ के जरीय बैंक से जुड़कर छोटे छोटे व्यवसाय करके आत्मनिर्भर हो रही है तथा उन्नति की दिशा में आगे बढ़ रही है।
आज रोजगार मेला का आयोजन कर सैंकड़ों युवाओं व युवातियों के भविष्य बनाने का कार्य कर रही है जो गर्व की बात है। उन्होंने जीविका दीदीयों को बाल विवाह, दहेज प्रथा, जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध हर चुनौतियों का सामना करते हुए समाज एवं राष्ट्र नव निर्माण हेतु आगे आने की अपील की। जॉब प्रबंधक राहुल बिल्टू ने रोजगार मेला के उदेश्यो पर चर्चा करते हुए कहा कि जीविका दीदी के बेरोजगार युवको व युवातियो को रोजगार परक प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार से जोड़कर उनकी आमदनी को बढ़ाना इस मेला का उदेश्य है।जीविका दरभंगा के वित्त प्रबंधक आशीष कुमार ने कहा जीविका दीदीयां अब घर के संचालन के साथ ही समूह का संचालन कर रही है एवं स्वयं समूह के निगरानी, अनुश्रवन एवम् मुल्याकन भी करती है तथा निर्णय लेती है जो उनके स शक्ति करण का प्रमाण है। मेला को मनोज कुमार, इंद्रजीत कुमार, श्याम कुमार, इंदु कुमारी, निरमा कुमारी, अमित कुमार, सुदीप कुमार, रंजीत कुमार, अचल कुमार, प्रिय रंजन कुमार, आलोक कुमार, एवम् बी आर पी मोसुदिन आलम ने संबोधित किया।


