पटना से 4 शहरों तक दौड़ेगी रैपिड रेल, DPR बनाने को कैबिनेट की मंजूरी; गया सिर्फ 40 मिनट की दूरी पर
पटना से 4 शहरों तक दौड़ेगी रैपिड रेल, DPR बनाने को कैबिनेट की मंजूरी; गया सिर्फ 40 मिनट की दूरी पर
पटना से 4 शहरों तक दौड़ेगी रैपिड रेल, DPR बनाने को कैबिनेट की मंजूरी; गया सिर्फ 40 मिनट की दूरी पर
दस्तक 7मीडिया /पटना
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बिहार राज्य कैबिनेट की बैठक में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) परियोजना को बड़ी मंजूरी मिली है। दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर बिहार में हाईस्पीड रैपिड रेल नेटवर्क विकसित करने की दिशा में पहला अहम कदम उठाते हुए कैबिनेट ने पटना से चार प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट (AAR) और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार कराने की स्वीकृति प्रदान की है।
कैबिनेट के निर्णय के अनुसार पटना को केंद्र बनाकर चार रैपिड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। इनमें पटना-गया, पटना-मुजफ्फरपुर (हाजीपुर एवं सोनपुर होते हुए), पटना-बेगूसराय तथा पटना-आरा रूट शामिल हैं।
इन चारों कॉरिडोर के लिए AAR और DPR तैयार करने हेतु राज्य सरकार ने 31.59 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। परियोजना पूरी होने के बाद पटना से गया की यात्रा महज 40 मिनट में पूरी हो सकेगी, जबकि वर्तमान में इस दूरी को तय करने में लगभग डेढ़ से दो घंटे का समय लगता है।
सरकार का मानना है कि इस हाईस्पीड रैपिड रेल नेटवर्क से रोजाना आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, छात्रों और आम यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
कैबिनेट बैठक में कुल 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें पटना एम्स के विस्तार को स्वीकृति देकर स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा राज्य के तीन जिलों में नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।
15 अगस्त तक हर हाल में पूरे हों प्राथमिकता वाले राजस्व कार्य, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
5 हजार रुपये रिश्वत लेते अंचल अमीन रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन मापी के नाम पर पांच माह से कर रहा था टालमटोल, निगरानी ब्यूरो की टीम ने रिकॉर्ड रूम में बिछाया जाल