घनश्यामपुर :महुआर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, ‘अंजलि मेडिकल हॉल’ का संचालक गिरफ्तार
घनश्यामपुर :महुआर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, ‘अंजलि मेडिकल हॉल’ का संचालक गिरफ्तार
घनश्यामपुर : महुआर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं का जखीरा बरामद, ‘अंजलि मेडिकल हॉल’ का संचालक गिरफ्तार
दस्तक 7 मिडिया,बिरौल, दरभंगा।
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के महुआर स्थित मठाही चौक पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले एक मेडिकल स्टोर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बुधवार देर शाम ‘अंजलि मेडिकल हॉल’ के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।
गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने मठाही चौक स्थित अंजलि मेडिकल हॉल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं, जो बिना वैध लाइसेंस और पर्ची के बेची जा रही थीं। पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद सभी प्रतिबंधित दवाओं और अन्य साक्ष्यों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की है, ताकि कानूनी प्रक्रिया में इसे ठोस सबूत के तौर पर पेश किया जा सके।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रभाव से डी आई को इसकी सूचना दे दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के अवैध कारोबार से समाज की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”दुकान को फिलहाल सील जैसी स्थिति में रखा गया है और वहां पुलिस चौकीदार की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है ताकि साक्ष्यों के साथ कोई छेड़छाड़ न हो। आगे की विधिवत कानूनी कार्रवाई और दवाओं के नमूनों की जांच डी आई के नेतृत्व में पूरी की जाएगी।
इस गिरफ्तारी के बाद स्थानीय स्तर पर हड़कंप मच गया है। क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। लोगों का कहना है कि मठाही चौक जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह के नशीले कारोबार के फलने-फूलने से युवाओं के भविष्य पर बुरा असर पड़ रहा था। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि यह प्रतिबंधित दवाएं संचालक के पास कहां से और किसके माध्यम से पहुंच रही थीं।