महिला सुरक्षा को समर्पित,सहरसा से बिरौल के लिए शुरू हुई विशेष ‘महिला स्पेशल’ बस सेवा
महिला सुरक्षा को समर्पित,सहरसा से बिरौल के लिए शुरू हुई विशेष ‘महिला स्पेशल’ बस सेवा
महिला सुरक्षा को समर्पित,सहरसा से बिरौल के लिए शुरू हुई विशेष ‘महिला स्पेशल’ बस सेवा
दस्तक 7 मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा को प्राथमिकता देते हुए एक अत्यंत सराहनीय कदम उठाया है। सहरसा से बिरौल के बीच विशेष रूप से केवल महिलाओं के लिए आरक्षित बस सेवा का परिचालन 01 जुलाई 2026 से सफलतापूर्वक शुरू हो गया है।
यह सेवा न केवल महिलाओं को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करती है, बल्कि यात्रा को अधिक किफायती और सुविधाजनक भी बनाती है।
यह बस सेवा विशेष रूप से महिला यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
इस बस में केवल महिलाएं ही सफर कर सकती हैं, जिससे महिला यात्रियों को सफर के दौरान पूर्ण सुरक्षा और आत्म-सम्मान का अनुभव होगा।
यह बस सहरसा से रवाना होकर सीधे बिरौल स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक चौक तक पहुंचेगी। इस दौरान मार्ग में आने वाले मुख्य चौक चौराहे पर रुकेगी।
राज्य सरकार ने इस यात्रा के लिए प्रति सवारी केवल 75 रुपए का किराया निर्धारित किया है। यह दर अन्य निजी बसों की तुलना में काफी कम है, जिससे महिलाओं की जेब पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा।
बस की संवेदक पूजा जायसवाल ने पुष्टि की है कि इस सेवा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा सुरक्षित विकल्प प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी संकोच के अपनी यात्रा पूरी कर सकें। यह बस सेवा न केवल परिवहन का एक साधन है, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। दस्तक 7 मिडिया क्षेत्र की सभी महिलाओं, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं से आग्रह किया हे कि वे इस विशेष बस सेवा का भरपूर लाभ उठाएं। सुरक्षित यात्रा, हमारा अधिकार है इसके तहत अपने आस-पास की महिलाओं और सहेलियों को भी इस बस सेवा के बारे में बताएं और उन्हें सुरक्षित यात्रा के लिए प्रोत्साहित करें।