दरभंगा में 22 सहायक अवर निरीक्षकों का पिपिंग समारोह आयोजित, एसएसपी ने स्टार पहनाकर सौंपी नई जिम्मेदारी
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दरभंगा में बुधवार को पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमोशनल ट्रेनिंग कोर्स (PTC) पूर्ण करने वाले कुल 22 पुलिसकर्मियों को सहायक अवर निरीक्षक (ASI) के पद पर पदोन्नति मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी।
समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी नवपदोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों में भी वृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ करने का आह्वान किया।
