दरभंगा के स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस छापे में तीन महिलाएं व दो युवक गिरफ्तार, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, स्पा सेंटर का संचालक फरार; कई राज्यों से युवतियों को बुलाने का खुलासा
दरभंगा के स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस छापे में तीन महिलाएं व दो युवक गिरफ्तार, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, स्पा सेंटर का संचालक फरार; कई राज्यों से युवतियों को बुलाने का खुलासा
दरभंगा के स्पा सेंटर में देह व्यापार का खुलासा, पुलिस छापे में तीन महिलाएं व दो युवक गिरफ्तार,
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, स्पा सेंटर का संचालक फरार; कई राज्यों से युवतियों को बुलाने का खुलासा
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
दरभंगा शहर में सिया स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से चल रहे देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के जीएन गंज स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने संचालित सिया स्पा सेंटर पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी कर आपत्तिजनक स्थिति में तीन महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं को पुलिस की निगरानी में वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान सिया स्पा सेंटर से तीन युवतियां और दो युवक मिले। पूछताछ के बाद तीन महिलाओं एवं दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य से भी पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार युवतियां दिल्ली, गुजरात समेत अन्य राज्यों की रहने वाली बताई जा रही हैं। स्पा सेंटर के प्रबंधक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि संचालक मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
क्राइम ब्रांच के डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सिया स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में देह व्यापार का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की, जहां एक युवक और एक युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। तलाशी के दौरान स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।डीएसपी ने कहा छापेमारी सिया स्पा सेंटर में हुई हे।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि स्पा सेंटर करीब तीन महीने पहले ही शुरू हुआ था। पुलिस को प्रबंधक और एक युवती के मोबाइल फोन से कई युवतियों के फोटो मिले हैं। आशंका है कि ग्राहकों को पहले मोबाइल पर युवतियों की तस्वीरें दिखाई जाती थीं और पसंद होने पर उन्हें होटल से स्पा सेंटर बुलाया जाता था। पुलिस के अनुसार, बाहर से आने वाली युवतियों को शहर के विभिन्न होटलों में ठहराया जाता था और ग्राहक मिलने पर उन्हें स्पा सेंटर भेजा जाता था।
डीएसपी ने बताया कि मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य और नमूने एकत्र कराए गए हैं। एफएसएल की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
छापेमारी दल में क्राइम ब्रांच के डीएसपी उदय शंकर के अलावा लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार, महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, दारोगा अर्चना सिंह, पीयूष कुमार, संजीव कुमार रजक, कांति कुमारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं तथा शहर के अन्य स्पा सेंटरों की भी गतिविधियों की जांच की जाएगी।
लापरवाही की पराकाष्ठा, खुला रहा मनरेगा कार्यालय, कुर्सियां रहीं खाली, दूर-दराज से आए ग्रामीण परेशान
दरभंगा के उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद को भावभीनी विदाई, पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी, आशीष अमन बने प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अधिकारियों-कर्मचारियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं