दरभंगा में पेयजल व्यवस्था पर डीएम सख्त, शिकायतों के त्वरित निपटारे का दिया निर्देश
दरभंगा में पेयजल व्यवस्था पर डीएम सख्त, शिकायतों के त्वरित निपटारे का दिया निर्देश
दरभंगा में पेयजल व्यवस्था पर डीएम सख्त, शिकायतों के त्वरित निपटारे का दिया निर्देश
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
जिले में पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने और लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की। बैठक में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के सभी सहायक अभियंताओं एवं कनीय अभियंताओं को क्षेत्र में सक्रिय रहकर पेयजल व्यवस्था की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया गया।
डीएम ने कहा कि सभी अभियंता नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण करें और खराब पड़े चापाकलों, नल-जल योजनाओं तथा अन्य पेयजल स्रोतों की स्थिति पर नजर रखें, ताकि कहीं भी जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल से संबंधित हर शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में निर्देश दिया गया कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद संबंधित अभियंता स्थल निरीक्षण करें, आवश्यक मरम्मत कार्य कराएं और समाधान की जानकारी संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी पेयजल योजनाओं का संचालन बिना किसी बाधा के जारी रहे।
समीक्षा बैठक में जिले की वर्तमान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, विभिन्न योजनाओं की प्रगति और प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने तथा किसी भी समस्या की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने का निर्देश दिया।
बैठक में पीएचईडी के संबंधित पदाधिकारी, सभी सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित रहे।
डिग्री कॉलेजों में जल्द शुरू होगा पठन-पाठन, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की, मूलभूत सुविधाएं व आधारभूत संरचना समय पर पूरी करने के निर्देश, सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने पर जोर
लापरवाही की पराकाष्ठा, खुला रहा मनरेगा कार्यालय, कुर्सियां रहीं खाली, दूर-दराज से आए ग्रामीण परेशान