सड़क हादसे में बेंक के दो शाखा प्रबंधक की मौत।

एक शाखा प्रबंधक बीते कई वर्षो से दरभंगा शाखा में थे सेवारत।

दरभंगा /
ट्रक और कार की टक्कर मे एक कार पर सवार दो लोंगों की मौत हो गई अन्य जख्मी हैं। सीतामढ़ी के सुरसंड से सटे रसलपुर गाँव स्थित हुई ट्रक व कार की टक्कर में कार में सवार कुल पांच लोगों मे दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के घोरसड़ गाँव निवासी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक टिंकू कुमार की जय प्रभा मेदांता अस्पताल में इलाज के क्रम मे उनकी मौत हो गई।कार पर सवार तीन अन्य बैंक कर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। दरभंगा के कुशेश्वस्थान निवासी एवं बैंक ऑफ बड़ौदा पुपरी शाखा के शाखा प्रबंधक टिंकू कुमार बीते कई वर्षो से दरभंगा के दोनार शाखा में कार्यरत रहें थे। 17 अगस्त 2023 को संयुक्त शाखा प्रबन्धक रहे टिंकू कुमार का तबादला दरभंगा से सीतामढ़ी के पुपरी शाखा में पदस्थापन हो गया था। प्राप्त सूचना के अनुसार देर शाम कार सवार पांचो बैंक कर्मी बैंक का कार्य संपन्न करने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थें। इसी क्रम में रसलपुर मे सीमेंट से लदा ट्रक (जी जे 05 बी एक्स 5476 ) अचानक से एक टर्निंग से निकल सीधे एन एच पर आ पहुंची। इसी दौरान कार की टक्कर ट्रक से हो गई। आनन-फ़ानन में स्थानीय लोगों ने मृतक व घायलों को कार से बाहर निकाला जिसके बाद घटना की सूचना सुरसंड थाना को दी गई। शाखा प्रबंधक टिंकू कुमार अपने पीछे दो वर्षीय पुत्र सहित भरा पूरा परिवार को छोड़ गये हैं। सोमवार की रात इलाज के दौरान अंतिम साँसे ली है। घटना के बाद से ही पीड़ित परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हैं।