दरभंगा मे भर्चुअल कोर्ट प्रारंभ होने की जगी उम्मीद ,दरभंगा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं मे खुशी।
दरभंगा मे भर्चुअल कोर्ट प्रारंभ होने की जगी उम्मीद ,दरभंगा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं मे खुशी।
विधि संवाददाता /दरभंगा
दरभंगा सिविल कोर्ट प्रांगण में पटना उच्च न्यायालय का आभासी उच्च न्यायालय (भर्चूअल हाईकोर्ट) प्रारंभ किये जाने की उम्मीद जगी है। भर्चूअल उच्च न्यायालय दरभंगा में प्रारंभ करने के लिए 3 जुलाई 2023को भेजे गए मेमोरेंडम के आलोक में पटना उच्च न्यायालय के महानिबंधक रुद्र प्रकाश मिश्रा ने एडवोकेट्स फोरम फोर भर्चूअल हाईकोर्ट दरभंगा के संयोजक अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी को पत्र भेजकर सूचित किया है।महानिबंधक श्री मिश्रा ने प्रेषित पत्र में अंकित किया है कि 3 जूलाई 23 को आपके द्वारा प्रेषित मेमोरेंडम को पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया गया।जिसपर माननीय न्यायालय ने भर्चुअल उच्च न्यायालय दरभंगा में संचालित किये जाने से सम्बंधित अनुरोध पत्र को अभिलेख पर रखने का आदेश दिया है, जिस पर आगे कार्रवाई की जायेगी।महानिबंधक द्वारा संयोजक को भेजे गये इस सूचना पत्र के बाद जिला के वकीलों एवं न्याय अतिथियों में खुशी ब्याप्त हो गई है।जिला के एडवोकेट्स फोरम फॉर भर्चूअल हाईकोर्ट के संयोजक अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी,संयुक्त संयोजक गोबिंद कुमार झा,सह संयोजक शिवशंकर झा एवं अनिल कुमार मिश्रा ने संयुक्त रुप से सैकड़ों अधिवक्ताओं का हस्ताक्षर युक्त मेमोरेंडम पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और भारत के मुख्य न्यायाधीश को गत 3 जूलाई 23 को भेजा था।जिसमें एडवोकेट्स फोरम फोर भर्च्यूअल हाईकोर्ट दरभंगा द्वारा उड़ीसा उच्च न्यायालय की भांति हीं दरभंगा जिला में न्याय अतिथियों की सुविधा तथा सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने हेतू आभासी उच्च न्यायालय संचालित करने के लिए मेमोरेंडम पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और भारत के मुख्य न्यायाधीश को भेजा गया था। जिला के लोगों की पहूंच पटना उच्च न्यायालय तक सरलता से हो,इसके लिए दरभंगा में पटना उच्च न्यायालय का आभासी उच्च न्यायालय (भर्चूअल हाईकोर्ट) प्रारंभ किया जाय। पटना उच्च न्यायालय के महानिबंधक द्वारा संसूचित किये जाने के बाद यहां के लोगों में आभासी उच्च न्यायालय संचालित होने की आश जगी है।