दरभंगा: फर्जी दस्तावेज से जमाबंदी का आरोप, तत्कालीन CO समेत तीन सरकारी कर्मियों को कोर्ट का नोटिस
दरभंगा: फर्जी दस्तावेज से जमाबंदी का आरोप, तत्कालीन CO समेत तीन सरकारी कर्मियों को कोर्ट का नोटिस
दरभंगा: फर्जी दस्तावेज से जमाबंदी का आरोप, तत्कालीन CO समेत तीन सरकारी कर्मियों को कोर्ट का नोटिस
दरभंगा/विधि संवाददाता
बहादुरपुर के तत्कालीन अंचल अधिकारी निश्चल प्रेम,राजस्व कर्मचारी अर्चना भारती, सुधीर कुमार सिंह समेत अज्ञात डाटा ऑपरेटर समेत अन्य के खिलाफ एक आपराधिक मुकदमां दर्ज कराई गई है। इस मुकदमा में सूनवाई पश्चात सीजेएम जुनैद आलम की कोर्ट ने न्यायालय में दाखिल परिवाद पत्र के आलोक में तीनो सरकारी कर्मी को अपना अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।वहीं इस सन्दर्भ में सीजेएम ने डीएम दरभंगा से भी प्रतिवेदन की मांग किया है।परिवादी अधिवक्ता अरविंद कुमार सिन्हा ने सीजेएम कोर्ट में दाखिल नालिशी मामले में आरोप लगाया है कि उनके नाम पर जाली हस्ताक्षर और जाली दस्तावेज के आधार पर दाखिल खारिज वाद सं.459/24/25 सृजित कर स्वीकृति देकर जमाबंदी संख्या कायम कर दिया गया है।जो कार्य भू माफिया और अभियुक्तों की मिलीभगत से की गई है।परिवादी का परिवादपत्र में कहना है कि उसने दाखिल खारिज के आवेदन ही नही दिया था।आगे आरोप लगाया है कि 24 जून 26 को दिन के 10 बजे 100 अज्ञात लोगों ने राजमिस्त्री लेबर के साथ उनके घर पर आकर जबरन भुमि कब्जा करना चाहा।थाना से पुलिस आने के बाद सभी भाग गया।इससे आहत होकर परिवादी ने परिवादपत्र दाखिल कर सीजेएम से न्याय की गुहार लगाया है।