घनश्यामपुर में 171 बोतल शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ‘मामा श्री’ ब्रांड की शराब के साथ कार भी जब्त
घनश्यामपुर में 171 बोतल शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ‘मामा श्री’ ब्रांड की शराब के साथ कार भी जब्त
घनश्यामपुर में 171 बोतल शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ‘मामा श्री’ ब्रांड की शराब के साथ कार भी जब्त
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 171 बोतल नेपाली ‘मामा श्री’ ब्रांड की शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन भी जब्त किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 51.3 लीटर बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी विद्यानंद मंडल, पिता कमलेश मंडल के रूप में हुई है। जब्त किए गए चारपहिया वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर-01पीबी-9355 है।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात नियमित गश्ती के दौरान उन्हें बसौली गांव के पास एक चारपहिया वाहन से शराब की खेप ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से विमल के दो झोलों में रखी 171 बोतल ‘मामा श्री’ ब्रांड की देशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 51.3 लीटर है। मौके से वाहन चालक विद्यानंद मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया और वाहन को जब्त कर थाने लाया गया।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है ताकि शराब की खेप के स्रोत और गंतव्य का पता लगाया जा सके।
दरभंगा जिला अंतर्गत पतोर थाना क्षेत्र में हुई बम धमाके के दौरान घायल हुये मजदूर रामबाबू पासवान की इलाज के दौरान मौत, सड़क पर फूटा जनाक्रोश, मुआवजे और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंदनपट्टी चौक जाम, पुलिस हर पहलू की कर रही जांच
दरभंगा: फर्जी दस्तावेज से जमाबंदी का आरोप, तत्कालीन CO समेत तीन सरकारी कर्मियों को कोर्ट का नोटिस