चोरी के बाइक के साथ पुलिस ने दो चोर को किया गिरफ्तार, चोर गिरोह के अन्य सदस्यों को पुलिस कर रही है तलाश, घटना के दस घंटा में पुलिस ने बाइक की बरामदगी।
नीलेश/बिरौल।
क्षेत्र के पुराना थाना चौक के निकट से चोरी हुए बाइक के साथ पुलिस ने घटना के 10 घंटा में बरामद कर दो चोर को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि सोमवार को दिन के 10 बजे पुराना थाना चौक स्थित चमरा गोदाम के निकट खड़ी ग्लेमर मोटर साइकिल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर फरार हो गया। शाम करीब 6बजे नगर क्षेत्र के एक होटल के निकट बाइक को ठिकाने लगाने हेतु लगा दिया। इसी दौरान बाइक मालिक अपनी मोटरसाइकिल को पहचान लिया। और चोर को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान भाग रहे चोर को गश्ती दल में शामिल पुलिस बल ने उसे पकड़ कर बाइक सहित उसे थाना ले आया। पुनि सह थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोर की पहचान बलिया निवासी मो.जियाउद्दीन और छोटू साफी के रूप में किया गया है। दोनों चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि मो.जियाउद्दीन का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है। बाइक चोरी करने के बाद उसका नम्बर प्लेट खोल कर हटा दिया था। जियाउद्दीन के गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

