मुरली गांव में अग्निपीड़ित परिवारों को 1.20 लाख की राहत राशि वितरित, विधायक विनय चौधरी ने कहा- पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म
मुरली गांव में अग्निपीड़ित परिवारों को 1.20 लाख की राहत राशि वितरित, विधायक विनय चौधरी ने कहा- पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म
मुरली गांव में अग्निपीड़ित परिवारों को 1.20 लाख की राहत राशि वितरित, विधायक विनय चौधरी ने कहा- पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत मुरली गांव में मंगलवार को स्थानीय विधायक एवं विधानसभा में सत्तारूढ़ एनडीए के सचेतक प्रो. विनय कुमार चौधरी ने अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के बीच आपदा राहत मद से मिलने वाली क्षतिपूर्ति राशि का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने डोली कुमारी, सुलेखा कुमारी और मीरा देवी को कुल 1.20 लाख की सहायता राशि का चेक प्रदान किया।
मौके पर विधायक ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि आपदा और विपदा अचानक आती है, जिसे रोकना किसी के वश में नहीं है, लेकिन सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि सरकार की ओर से दी गई यह सहायता राशि उनके जीवन को पुनः सामान्य बनाने के उद्देश्य से प्रदान की गई है।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रो. चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार हर परिस्थिति में लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि पहले आपदा राहत के लिए लोगों को महीनों सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जबकि अब राहत राशि समय पर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से किसी भी बिचौलिए के बहकावे में नहीं आने और राहत राशि के लिए किसी को रिश्वत नहीं देने की अपील की। यदि कोई अवैध राशि की मांग करे तो इसकी सूचना तत्काल अंचल अधिकारी या उन्हें देने को कहा।
उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है तथा जनप्रतिनिधि के रूप में वे हमेशा क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे।
कार्यक्रम में अंचलाधिकारी धनश्री ग्वाला, मुख्य पार्षद मनोज लालदेव, प्रखंड प्रमुख चौधरी मुकुंद कुमार राय, 20 सूत्री अध्यक्ष कीर्ति मोहन झा, उपाध्यक्ष रजनीश सुंदरम, संजय कुमार, संतोष कुमार साह, सिकंदर सिंह, इंद्र कुमार लालदेव, विजय महतो, अमित झा, अक्षय आनंद सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।