एफआईआर दर्ज नहीं होने पर मुख्य पार्षद ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, आत्महत्या की चेतावनी
एफआईआर दर्ज नहीं होने पर मुख्य पार्षद ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, आत्महत्या की चेतावनी
एफआईआर दर्ज नहीं होने पर मुख्य पार्षद ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार, आत्महत्या की चेतावनी
दस्तक 7 मीडिया, कुशेश्वरस्थान।
नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान ने जिला पदाधिकारी, दरभंगा को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके साथ हुई मारपीट एवं जातिसूचक गाली-गलौज की घटना के बावजूद पुलिस अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की है।
जिला पदाधिकारी को दिए आवेदन में श्री पासवान ने कहा है कि 28 अप्रैल 2026 को नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी गोपाल कुमार, लेखापाल किरण कुमार ठाकुर, कनीय अभियंता ओम प्रकाश भारती तथा शिक्षक सुमन कुमार झा ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें जातिसूचक गालियां देकर अपमानित भी किया गया।
आवेदन के अनुसार, घटना के बाद उन्होंने कुशेश्वरस्थान थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए लिखित आवेदन दिया था। उनका आरोप है कि कई महीने बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की। इस संबंध में उन्होंने जिला प्रशासन, वरीय अधिकारियों तथा अनुसूचित जाति आयोग को भी आवेदन देकर न्याय की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
मुख्य पार्षद ने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित सरकारी कर्मचारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें पहले जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक न तो एफआईआर दर्ज हुई और न ही आरोपितों के विरुद्ध कोई कार्रवाई की गई।
श्री पासवान ने आवेदन में कहा है कि लगातार न्याय नहीं मिलने से वे मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उन्होंने जिला पदाधिकारी से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर प्राथमिकी दर्ज कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने यह भी उल्लेख किया है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाने को विवश हो सकते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वायरल फोटो मामले में 3 गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध बालक निरुद्ध , देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, बुलेट मोटरसाइकिल व चार मोबाइल बरामद
मुरली गांव में अग्निपीड़ित परिवारों को 1.20 लाख की राहत राशि वितरित, विधायक विनय चौधरी ने कहा- पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म