सकरी चीनी मिल के विकास को मिलेगी रफ्तार, डीएम ने किया निरीक्षण, क्षेत्र विस्तार, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
सकरी चीनी मिल के विकास को मिलेगी रफ्तार, डीएम ने किया निरीक्षण, क्षेत्र विस्तार, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
सकरी चीनी मिल के विकास को मिलेगी रफ्तार, डीएम ने किया निरीक्षण,
क्षेत्र विस्तार, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने मंगलवार को सकरी चीनी मिल का स्थलीय निरीक्षण कर मिल परिसर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चीनी मिल के क्षेत्र विस्तार, परिसर के रखरखाव तथा भविष्य की आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को क्षेत्र विस्तार से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि मिल के संचालन एवं विकास के लिए आवश्यक आधारभूत संरचना समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
डीएम ने मिल परिसर का भ्रमण कर भवनों एवं उपलब्ध संसाधनों की स्थिति का भी अवलोकन किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि चीनी मिल के विकास एवं रखरखाव से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान कौशल कुमार के साथ जगुनाथ रेड्डी जला, पुष्कर कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।