एक महिला दारोगा के लाठी भांजने का विडिओ हुआ वायरल ,लेकिन आधी हकीकत हैं ,बाकी फंसाना हैं।
एक महिला दारोगा के लाठी भांजने का विडिओ हुआ वायरल ,लेकिन आधी हकीकत हैं ,बाकी फंसाना हैं।
दरभंगा/
जिले की सड़कों से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह विडिओ बेता ओपी अध्यक्ष रेखा कुमारी का लग रहा हैं। वाईरल विडिओ मे वह एक मोटरसाइकिल सवार को पैर के नीचे डंटा चलाते दिख रही हैं और कह रही हैं जाओ और यहां से जल्दी जाओ। हालांकि इस वायरल वीडीओ की हम पुष्टि नहीं करते । क्यूंकि यह एक छोटी सी क्लिप हैं। अगर यह विडिओ सही भी हैं तो एक पुलिस अधिकारी को अपने डयूटी के दौरान जो पुलिसिंग करना चाहिये वह कर रही हैं।
पिटाई भी क्यू ना करें ,पुलिस का रौब तो होना ही चाहिये। अगर यह रौब हैं तो यह रौब हर एक पुलिस पदाधिकारी को होना चाहिये। पुलिसिया रौब नहीं रहने के कारण ही शहर मे आपराधिक घटनाएं घटती हैं। शहर के बेंता ओपी मे तैनात सहायक थाना बेता की पुलिस लहेरियासराय दरभंगा मुख्य मार्ग पर बेंता ओपी के सामने वाहन चेकिंग कर रही थी ,इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक सवार को रोकने का इशारा किया गया। रोकने के बाद वहां पर तैनात होमगार्ड के जवान को बाइक सवार से कुछ बाता बाती हुई । इस दौरान होमगार्ड के जवान ने बाइक सवार को एक चांटा मारा। ठीक उसी समय सिविल ड्रेस में ओपी चेंबर से आकर ओपी अध्यक्ष रेखा कुमारी वहां पहुंची और डंडा उठाकर बाइक सवार युवक को वहां से भगाने की कोशिश की।विडिओ मे ऐसा लग रहा हैं कि उसके पैर मे एक डंटे को छुआ रही हैं और मोटरसाइकिल के डंटे पर लाठी पटक रही हैं । इस वाईरल बीडीओ की हम पुष्टि नहीं करते।
बता दे कि बिहार ही नहीं पूरे देश मे मोटरसाइकिल सवार को हेलमेट पहनना सरकार ने अनिवार्य कर दिया हैं। यह हेलमेट मोटरसाइकिल सवार के सुरक्षा को लेकर हैं। बावजूद कई मोटरसाइकिल सवार बिना हेलमेट का सड़कों पर चलते दिखाई पर जाता हैं। ऐसे मे मोटरसाइकिल सवार को सरकारी नियमानुसार दंड स्वरूप चालान कटता हैं और उस चालान की राशि को भरना पड़ता हैं। कई ऐसे लोंग हैं कि इस दौरान अपनी हेकड़ी दिखाने लगते हैं। ऐसे मे पुलिस करें भी तो क्या करें ?पढ़े लिखे लोग यह समझते हुये गलती करते हैं। ऐसे मे पुलिस की मजबूरी हो जाती हैं और पुलिस को कभी कभी लाठी का डर दिखाना पड़ता हैं और यही काम बेता ओपी अध्यक्ष रेखा कुमारी कर रही हैं। हालांकि लाठी या डंटे से मारना कानूनन अपराध हैं लेकिन व्यवस्था सुधारने मे पुलिस को थोड़ा बहूत ऐसा करना पड़ता हैं।
इस बाबत जब जानकारी लेने का प्रयास किया तो पता चला कि पुलिस जब चालान काट रही थी तो मोटरसाइकिल सवार युवक अपनी हेकड़ी दिखाते हुये एक जवान से भीड़ गया यही नहीं उसने कहा कि वर्दी उतरबा देंगे ,इसी बात पर उक्त युवक को एक सिपाही ने हल्का थप्पड़ मार दिया। इसी बीच हल्ला सुनकर बेता ओपी प्रभारी वहां पहुंची और युवक को जानें के लिये कहा। इतने मे वह युवक उग्र हो गया और बेता ओपी अध्यक्ष से कहा सबका वर्दी उतारबा देंगे ऐसे मे महिला ओपी अध्यक्ष करें भी तो क्या करें। उन्होंने वहां से हटाने का काफी प्रयास किया लेकिन अंत मे उन्होंने उसे डराने और भगाने के लिये डंटा उठाई और हल्के से उसके पैर पर डंटा सटाते हुये मोटरसाइकिल के डंटे पर ठोंकी ताकि वह चला जाय। ओपी अध्यक्ष रेखा कुमारी ने कहा कि उसे मारने के लिये नहीं डराने के लिये डंटा जरूर मैं उठाई थी ,मेरा कोई मंशा गलत नहीं था। वह युवक बार बार वर्दी उतरवाने का धमकी दे रहा था। हेलमेट नहीं रहने के कारण एक हजार का उसका चालान काटा गया था तो वह आग बबूला हो गया। उस दौरान हम अपने कार्यालय कक्ष मे थे। हल्ला होने पर सड़क पर आयें। ओपी अध्यक्ष ने कहा कि इस स्थान से पूर्व मे कई उच्चके महिलाओं का चैन छीनकर बदमाश भाग जाया करता था। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी हुई तो इस कारण यहां पुलिसिंग करनी पड़ती हैं।ओपी अध्यक्ष रेखा ने कहा कि वह समझती हैं कि पुलिसिंग के लिये क्या करना चाहिये या नहीं करना चाहिए।
यह भी सही हैं कि अगर मोटरसाइकिल का चालान काट दिया गया तो युवक को चुपचाप वहां से चला जाना चाहिए था। उसका यह धौंस कि वर्दी उतरवा देगा यह कतई से उचित नहीं हैं। और इसी बीच किसी ने छोटा बीडीओ बनाकर उसे वायरल कर दिया यही अगर पूरा विडिओ रहता तो उस युवक द्वारा पुलिस के साथ की गई हरकत का भी मामला सामने आ जाता लेकिन वीडीओ बनाने वालों ने इसे कट पेस्ट कर बीडीओ को वाईरल कर दिया जो कतई उचित नहीं हैं।