दरभंगा में 48 स्थानों पर लगा सहयोग शिविर, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, मनीगाछी के राजे पंचायत भवन में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
दरभंगा में 48 स्थानों पर लगा सहयोग शिविर, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण, मनीगाछी के राजे पंचायत भवन में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
दरभंगा में 48 स्थानों पर लगा सहयोग शिविर, डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण,
मनीगाछी के राजे पंचायत भवन में दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को दरभंगा जिले के 48 स्थानों पर सहयोग शिविर आयोजित किए गए। मनीगाछी प्रखंड के राजे पंचायत भवन में आयोजित मुख्य शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने जनप्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और शिकायतों का शीघ्र निस्तारण होगा।
डीएम एवं एसएसपी ने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों और उनके निष्पादन की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिविर के माध्यम से प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने कहा कि किसी भी पात्र लाभुक को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाए।
शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने काउंटर लगाकर योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से आवेदन प्राप्त किए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं एवं आवेदन संबंधित विभागों को सौंपे। कार्यक्रम में जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।