बिरौल में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति से सवा लाख से अधिक झपटामार लेकर हुआ फरार
बिरौल में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति से सवा लाख से अधिक झपटामार लेकर हुआ फरार
बिरौल में दिनदहाड़े बड़ी वारदात, बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे व्यक्ति से सवा लाख से अधिक झपटामार लेकर हुआ फरार
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को एसबीआई सुपौल बाजार शाखा से रुपये निकालकर अपने घर लौट रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने पीड़ित के हाथ से रुपयों से भरा झोला झपट लिया और मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, कन्हैय गांव निवासी ब्रहमदेव कुंवर सोमवार को एसबीआई की सुपौल बाजार शाखा से अपने निजी कार्यों के लिए 2 लाख रुपये की निकासी की थी। बैंक से निकलने के बाद उन्होंने करीब 16,500 रुपये अन्य कार्यों में खर्च किए। शेष बची 1,83,500 रुपये की राशि को उन्होंने अपने झोले में रखा था।
ब्रहमदेव कुंवर जब अपने घर की ओर लौट रहे थे, तभी हाटगाछी मछली बाजार के निकट पहले से पिछा कर रहे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने बाजू में रखा झोला झपट कर शैखपुरा की ओर तेजी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने जानकारी दी कि पीड़ित ब्रहमदेव कुंवर से घटना की पूरी जानकारी ली गई है।
एसडीपीओ ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने और बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बैंकों में चौकसी बढ़ाने का निर्देश थानाध्यक्ष चन्द्र मणि को दिया।
CCTNS कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, SSP ने सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
कुख्यात बालू माफिया मंटू यादव गिरफ्तार, घर से राइफल, पिस्तौल व 11 कारतूस बरामद, गुप्त सूचना पर नगर थाना पुलिस की छापेमारी, कई संगीन मामलों का आरोपी; नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस