CCTNS कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, SSP ने सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
CCTNS कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, SSP ने सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
CCTNS कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, SSP ने सभी थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश
दस्तक 7मीडिया /दरभंगा
जिले में पुलिसिंग को तकनीकी रूप से और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय के सभा कक्ष में सभी थानों के CCTNS प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में CCTNS एवं अन्य आईटी आधारित कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
SSP ने कहा कि स्टेशन डायरी, प्राथमिकी तथा अन्य संबंधित दस्तावेजों की CCTNS में रियल टाइम एंट्री की जाए। कांडों से जुड़े महत्वपूर्ण फोटो एवं वीडियो को नियमानुसार ई-साक्ष्य ऐप पर अपलोड करने तथा पुराने मामलों की केस डायरी को वर्षवार CCTNS में अपलोड करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा ई-समन की प्रक्रिया, दर्ज प्राथमिकी एवं गिरफ्तारी मेमो को 24 घंटे के भीतर SCRB पोर्टल पर अपलोड करने तथा आरोप पत्र एवं अंतिम प्रपत्र को भी CCTNS पर समय से अपलोड करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में CriMAC के माध्यम से जीरो एफआईआर को दूसरे राज्यों में भेजने, गुमशुदा व्यक्तियों से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा CriMAC एवं ICJS पोर्टल पर प्रतिदिन लॉगिन कर आवश्यक सर्च करने के निर्देश भी दिए गए। SSP ने सभी CCTNS प्रभारियों को आईटी आधारित पुलिस कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा सभी कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।
रैयाम चीनी मिल संचालन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक किसानों का पंजीकरण कराने का निर्देश, डीएम ने गन्ना क्षेत्र विस्तार अभियान की समीक्षा की, पंचायत स्तर पर साप्ताहिक बैठक और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश